इंसानों के लिए वॉशिंग मशीन: सिर्फ 15 मिनट में नहाएं और सूखें!

वॉशिंग मशीन का जिक्र होते ही हमारे दिमाग में कपड़े धोने की मशीन का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इंसानों के लिए भी वॉशिंग मशीन हो सकती है? यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह अब हकीकत है! जापान की एक कंपनी ने “ह्यूमन वॉशिंग मशीन” विकसित की है, जो सिर्फ 15 मिनट में लोगों को धोने और सुखाने का काम करती है।

यह फ्यूचरिस्टिक पॉड-आधारित मशीन फिलहाल प्रोटोटाइप चरण में है और इसे व्यक्तिगत उपयोग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए विकसित किया जा रहा है। द असाही शिंबुन के अनुसार, इस मशीन की प्रेरणा 1970 जापान वर्ल्ड एक्सपो में प्रदर्शित एक डिवाइस से ली गई है। उस समय सान्यो इलेक्ट्रिक (अब पैनासोनिक) ने “अल्ट्रासोनिक बाथ” नामक एक अंडाकार मशीन पेश की थी, जो व्यक्ति के अंदर बैठते ही गर्म पानी से भर जाती थी। यह मशीन अल्ट्रासोनिक तरंगों और मसाज बॉल्स की मदद से सफाई करती थी और बाद में पानी अपने आप निकल जाता था।

हालांकि उस समय यह मशीन ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो सकी, लेकिन इसने यासुआकी ओयामा नामक बच्चे को प्रेरित किया, जो अब साइंस कंपनी के चेयरमैन हैं। यह कंपनी जापान के हॉस्पिटैलिटी बाजार के लिए माइक्रोबबल तकनीक पर आधारित शावरहेड और स्नान उपकरण बनाती है। यह नई ह्यूमन वॉशिंग मशीन स्नान के अनुभव को पूरी तरह बदलने और इसे स्वचालित और कुशल बनाने की क्षमता रखती है।


Human Washing Machine – फोटो : Kazuhito Suwa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *