बेली रोड पर पिंक वॉशरूम का उद्घाटन

पटना: राजधानी पटना के बेली रोड पर महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित पिंक वॉशरूम का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन संगीता नंदा ने किया।

इस पिंक वॉशरूम का निर्माण आरोह चेयरपर्सन नूपुर प्रसाद के प्रयास से कराया गया है।

उद्घाटन समारोह में VDG गीता, प्रेसिडेंट सूफिया, P.P. पूजा, आभा सिंह, सुनीता शर्मा सहित कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *